upcoming mahindra xuv300 | Mahindra XUV300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट जल्द होगा लांच! सिंगल चार्ज में चलेगी 300Km, TATA Nexon EV को देगी टक्कर । 

परिचय : (Intoroductoin)

भारत मे ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल भारत में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV300 लॉन्च कर सकती है।

पिछले साल Mahindra XUV700 एसयूवी लॉन्च करने के बाद से कंपनी का इस साल इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस रहने की उम्मीद है और जल्द ही भारत में महिंद्रा केयूवी100 जैसी किफायती इलेक्ट्रिक कार के साथ ही महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। आपको ये भी बता दें कि भारत में इस साल महिंद्रा अपनी सस्ती इलेक्ट्रिक कार Mahindra eKUV100 भी लॉन्च करने वाली है। XUV300 का Tata Nexon EV  से कड़ा मुकाबला होगा।

XUV 300 electric Features | फीचर्स?

एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक में दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह क्लोज्ड ग्रिल, नए फ्रंट व रियर बंपर, नए अलॉय व्हील और स्पेसिफिक ब्लू असेंट दिया जा सकता है।

इसका इंटीरियर स्टैंडर्ड एक्सयूवी300 जैसा हो सकता है। महिंद्रा इसमें सनरूफ, ऑटो एसी, रेन सेंसिंग वाइपर्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दे सकती है। इसमें दिया जाने वाला टचस्क्रीन एक नई यूनिट हो सकती है और यह स्टैंडर्ड मॉडल में मिलने वाली 7 इंच यूनिट से बड़ी हो सकती है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल और ईबीडी के साथ एबीएस जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

XUV 300 electric car price in India | कीमत ? 

लॉन्च से पहले इस एसयूवी की कीमत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इसे 10 लाख से 15 लाख रुपये के बीच में लॉन्च हो सकती है। 

ये भारत में बनने वाली (मेड-इन-इंडिया) पहली ऐसी इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसे यूरोपियन और अन्य ग्लोबल मार्केट में इम्पोर्ट किया जाएगा। 

XUV 300 battry , ranje and speed | बैटरी , रेंज और स्पीड ? 

Mahindra XUV300 दो अलग अलग वेरिएंट में पेश की जाएगी। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट 200km तक का रेंज देगी जबकि हाई रेंज वेरिएंट सिंगल चार्ज में तकरीबन 375km तक का सफर कर सकेगी।

XUV300 में कंपनी की तरफ से 40 kWh की बैटरी दी गई है, जो इसके इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। इसका मोटर 130 bhp का मैक्सिमम पावर पैदा करता है।

कम्पनी द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि नई Mahindra 

XUV 300 Charging system | चर्निंग सिस्टम? 

XUV 300 को दो तरह के चार्जर से चार्ज कर सकते हैं  पहला AC  चार्जर जिससे फुल चार्ज करने मे 5 से 6 घण्टे का समय लगता है और दूसरा इसमें 50kW DC फास्ट है जिससे आसानी से 57 मिनट में बैटरी को 80% तक चार्ज कर सकते है।

XUV 300 को सिंगल चार्ज में ये एसयूवी 300km तक का रेंज प्रदान करेगी।

XUV 300 launch date in India | लॉन्च? 

महिंद्रा कंपनी ने एलान किया कि वह साल 2023  मार्च या अप्रेल में भारत में XUV300 एसयूवी का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। 

XUV 300 colors | कॉलर?

  1. पर्ल व्हाइट
  2. एक्वामरीन
  3. ड्यूल-टोन रेड रेज
  4. डुअल-टोन एक्वामरीन
  5. रेड रेज
  6. डी-सैट सिल्वर
  7. नापोली ब्लैक

ये भी पड़े :

upcoming TataNexon EV New 2022 मॉडल के बारे में, देगी 400 km तक की रेंज

 Nexon EV electric car 2022 | जाने Tata Volvo XC40 इलेक्ट्रिक वेहिकल्स के 2 नए मॉडल्स को जल्द ही लांच करेगी इंडिया में | Volvo xc40 to Launch 2 New Models of Electric Vehicles soo

FAQs.

इलेक्ट्रिक कार से हमे क्या फायदे है?

  • इलेक्ट्रिक कार को चलाने में काफी कम लागत आती है. इसका प्रति किमी खर्च एक रुपए से भी काफी कम है।
  • इलेक्ट्रिक कार का रखरखाव काफी सस्ता है. ये लो-मेनटेंस वाहन है. जो आपकी जेब के लिए भी फायदेमंद।
  • इलेक्ट्रिक कार से किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलता है, इसलिए ये पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छी है।

क्या इलेक्ट्रिक कार को घर पर चार्ज कर सकते है?

भारतीय बाजार में मौजूद सभी वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों के साथ घर पर चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावां कंपनियां शहरों में चार्जिंग स्टेशन पर भी जोर दे रही हैं ताकि ड्राइविंग के समय रास्ते में चार्जिंग की जरूरत पड़ने पर वाहन को चार्ज किया जा सके। घर पर सामान्य सॉकेट से ही कार को महज 3 से 4 घंटे में ही चार्ज किया जा सकता है।

Leave a Comment