Upcoming BMW i4 electric car | आ गयी इंडिया में BMW i4 एक बार चार्ज करने पर चलेगी 590km जानिए फीचर्स और कीमत ।

परिचय (Introduction):

BMW ने अपनी नई गाड़ी BMW Concept i4  पर से आधिकारिक तौर पर्दा उठा दिया है। BMW Concept i4 को जिनेवा मोटर शो में पेश किया जाना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे रद्द कर दिया गया। हालांकि आधिकारिक खुलासे से पहले ही नए बीएमडब्ल्यू कॉन्सेप्ट i4 की तस्वीरों सोशल मिडिया लीक हो गई थी। बीएमडब्ल्यू की नई कार को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बवेरियन कार निर्माता सेगमेंट डी में अपना दबदबा कायम करना चाहता है। इस सेगमेंट में अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला का अपने मॉडल 3 के साथ एक तरह से एकाधिकार बना हुआ है। बीएमडब्ल्यू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक तौर पर बीएमडब्ल्यू i4 को प्रदर्शित किया। ऐसा माना जा रहा है कि बीएमडब्ल्यू i4  टेस्ला मॉडल 3 को टक्कर देगी। 

BMW i4 features | फीचर्स? 

नई i4 इलेक्ट्रिक कार में 14.9-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले और 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कार के मालिक इसे अनलॉक और स्टार्ट करने के लिए चाबी की जगह स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी और वॉइस-रिकग्निशन फीचर भी मौजूद हैं। इस इलेक्ट्रिक कार को व्हाइट कॉलर मे पेश करेगी ।

BMW i4 power, range, speed | पॉवर, रेंज, स्पीड?

BMW i4 इलेक्ट्रिक फुल चार्ज पर 590 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। वहीं इस कार का इलेक्ट्रिक पॉवरट्रेन 530 बीएचपी का अधिकतम पॉवर प्रदान करने में सक्षम है। 

BMW i4 के लिए विकसित की गई इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 390 kW / 530 hp का पावर जनरेट करती है, जो इसे मौजूदा BMW V8 इंजन के साथ बराबरी पर रखती है। बीएमडब्ल्यू ई-ड्राइव की पांचवीं पीढ़ी में बिलकुल नई बैटरी सेल तकनीक के साथ एक नई डिजाइन की गई हाई-वोल्टेज बैटरी मिलती है। i4 के लिए विकसित बैटरी का वजन लगभग 550 किलोग्राम है जो लगभग 80 kWh पावर पैदा करता है और यह WLTP साइकिल में 600 किलोमीटर तक का रेंज देता है। 

इस इलेक्ट्रिक कार में 530 hp जनरेट करने वाला पावरट्रेन मौजूद है, जिसकी बदौलत कार 3.9 सेकंड मे 0-100km/h की स्पीड पकड़ सकती है ।इस कार में बिना आवाज किए जबरदस्त पावर मिलता है। 

BMW i4 charging time | चार्जिंग समय? 

जैसा कि हमने बताया, BMW i4 सिंगल चार्ज में 590 किलोमीटर रेंज निकालने का दावा करती है। कार का बैटरी पैक फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। चार्जिंग स्टेशन पर कार को 150kW DC क्विक चार्ज के जरिए 30 मिनट में 10 से 80% चार्ज किया जा सकता है, जिसकी बदौलत कंपनी के दावे अनुसार, कार 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। वहीं, घर में BMW के वॉल बॉक्स के जरिए चार्ज करने पर BMW i4 का बैटरी पैक 6.4kW AC नॉर्मल चार्ज के जरिए 15 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा।

BMW i4 price in India | भारत में कीमत? 

भारत में बीएमडब्ल्यू i4 की  कीमत (price) 80.00 लाख रुपए तक हो सकती हैं । 

BMW i4 launch date in India | 

भारत में बीएमडब्ल्यू i4 15 अगस्त 2022 को लॉन्च करेगी ।

ये भी पड़े:

Volvo XC40 इलेक्ट्रिक वेहिकल्स के 2 नए मॉडल्स को जल्द ही लांच करेगी इंडिया में | Volvo xc40 to Launch 2 New Models of Electric Vehicles soon

upcoming new tata altroz ev electric cars in india |  जानिये कीमत,स्पीड,और रेंज 380 km/h चलने वाली कार आ गया

Best electric cars in delhi | Tata Tigor EV: एक  बार चार्ज में चलेगी 400 KM, घर में हो जाएगी चार्ज- जानें कीमत और उसके बारे में

FAQs

इलेक्ट्रिक व्हीकल कौन कौन सी कंपनी बनाती है?

भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली मुख्य 6 कंपनियां |

  • टाटा मोटर्स Tata Motors. 
  • महिंद्रा। Mahindra.  
  • हीरो मोटोकॉर्प। Hero Motocorp. 
  • अशोक लीलैंड। Ashok Leyland.
  • हुंडई। Hyundai. … 
  • लोहिया ऑटो कंपनी। Lohia Auto Company

टॉप 5 इलेक्ट्रिक कार इन इंडिया मे कौन कौन सा है? 

  1. Audi E-Tron. 
  2. Jaguar I-Pace. 
  3. Hyundai Kona. 
  4. MG ZS EV. 
  5. Tata Nexon EV. 

1 thought on “Upcoming BMW i4 electric car | आ गयी इंडिया में BMW i4 एक बार चार्ज करने पर चलेगी 590km जानिए फीचर्स और कीमत ।”

Leave a Comment