300 km से ज्यादा रेंज देने वाली देश के सबसे सस्ते और बेहतरीन EV | Cheapest Electric Car In India

Cheapest Electric Car In India

आने वाले वर्षो में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलर्टी बढ़ती जा रही है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मौजूदा उच्च लागत के कारण, कई लोग व्हीकल्स खरीदने में असमर्थ है।

अगर आप भी एक अच्छे और सस्ती इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको देश में बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारे की जानकारी देंगे, (Cheapest Electric Car In India) जो आपके बजट में हो ताकि आप एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार खरीद सके, इसमें सभी इलेक्ट्रिक कारों को एक बार फुल चार्ज करने पर 300 km या उससे अधिक रेंज तय करती है।

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV यह वर्तमान में निजी खरीदारों के लिए बिक्री के लिए टाटा की सबसे किफायती ईवी है। इलेक्ट्रिक सेडान को ग्लोबल NCP क्रैश टेस्ट में 4-स्टार रेटिंग भी मिली है। इसकी कीमत सूरत ,दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद जैसे कई शहरों में 11.99 लाख से शुरू होकर 13.14 लाख तक जाती है। 

ऑल-इलेक्ट्रिक Tata Tigor EV को चार वेरिएंट्स में पेश किया गया है, XE, XM, XZ+ और XZ+ डुअल टोन में उपलब्ध है। इलेक्ट्रिक सेडान IP67-रेटेड 26 kWh बैटरी पैक और 75PS/170 Nm (Nexon EV से 54 PS/75 Nm कम) का उत्पादन करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है। इसकी रेंज 306 km है, और ये इलेक्ट्रिक कार 80 km/h की टॉप स्पीड से चलती है, Tigor EV को फास्ट चार्जिंग के जरिए 1 hrs के भीतर 0-80 प्रतिशत और होम चार्जर से 8.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV इस कार की कीमत Rs. 14.29 लाख से  Rs. 16.90 लाख है।इस कार में 30.2kWh की लीथियम आयन की  बैटरी लगी है जो कि 125bhp की पावर और 245 Nm टॉर्क जेनरेट करने में बहुत ही सक्षम हैं इस EV को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आसानी से 400 km तक रेंज देती हैं। ओर ये 120 km/h से 140 km/h  की स्पीड आसानी से देती हैं

इस कार को दो तरह से  आसानी से चार्ज किया जा सकता हैं। पहला एसी चार्जर से 8-9 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता हैं, और वही दूसरा चार्जर की बात करे तो डीसी फास्ट चार्जिंग पॉइंट पर 1 घंटे में 80% से 90% चार्ज कर सकते हैं। 

Tata Nexon EV Max

Tata Nexon EV Max

Tata Nexon EV Max टाटा मोटर्स के सबसे प्रशंसित और पॉपुलर मॉडलों में से एक है। इस SUV की कीमत 17.74 लाख से रु. 19.24 लाख रुपये से शुरू होती है। और खरीदार 4 अलग-अलग वेरिएंट में से चुन सकते हैं। इसमें नया एडिशन 33% बड़े बैटरी पैक में पैक किया गया है, और इसका रेंज 437 km तक जाने के लिए कहा गया है, Max की टॉप स्पीड को इलेक्ट्रॉनिक रूप से 140km/h पर सीमित कर दिया गया है। और ये मात्र 9 सेकंड से कम समय में 0-100km/h की रफ्तार पकड़ने में सक्षम बनाता है।

Nexon EV Max में 7.2kW का विकल्प चुन सकता है जो दावा के अनुसार 6.5 hours के भीतर कार को पूरी तरह से चार्ज करने में मदद करेगा। एक और अच्छी बात यह है कि इस कार में CCS2-type charging port मिलता है, इसलिए यह सार्वजनिक चार्जिंग मानकों का भी समर्थन कर सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आपको 50kW DC चार्जिंग आउटलेट मिल जाए तो यह 56minute  में 0 से 80% तक चार्ज हो सकता है।

MG ZS EV

MG ZS EV

MG ZS EV कार की कीमत 21.99 लाख से 28.88  लाख रुपए ताक होगा। इसमें 51 kWh की बैटरी लगी है जो की 143 bhp की पॉवर और 353 Nm टॉर्क जनरेट करने में बहुत ही सक्षम है एमजी मोटर का दावा है कि जेसीबी को एक बार फुल चार्ज करने के बाद आसानी से 461 km तक रेंज में चला सकते हैं, और इस खास कार की खासियत यह है कि यह 8.5 सेकंड में 0 से 60 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है।

Mg ZS EV को दो तरह से चार्ज किया जा सकता हैं पहला एसी  फ़ास्ट चार्जर से 8 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता हैं और वही दूसरा चार्जर की बात करे तो डीसी फास्ट चार्जिंग से  मात्र 55 मिनट में  ही 90% चार्ज कर सकते हैं। और यह कार 5 नए बेहतरीन कलर्स में आने वाली है। Blue, Currant Red,  Ferris White, Sable Black, Ashen Silver.

Hyundai kona EV

Hyundai kona EV

Hyundai kona  कंपनी दक्षिण कोरिया की एक मल्टीनेशनल कंपनी है, इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत भारत में 23.84 लाख से 24.03 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह कार  आपको 452 km की रेंज देती है। और ये मात्र 9.9 सेकेंड में 0 से 100km/h  की रफ्तार पकड़ लेती है। यह स्पोर्टी एसयूवी ड्राइव करने में काफी मजेदार है।

इसमें दो तरह के चार्जिंग सिस्टम देने वाली है  पहला एसी चार्जर जो की 7.2kW की क्षमता के घरेलू AC वॉल सॉकेट से ये इस एसयूवी को फुल चार्ज होने में 6 घंटे 5 से 10 मिनट का समय लगता है। और वहीं  डीसी चार्जर से 50kW की क्षमता के फास्ट चार्जर से ये एसयूवी महज 58 मिनट में ही 90 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है। और ये इलेक्ट्रिक कार 5 डिफरेंट कॉलर में उपलब्ध है। Phantom Black, Polar White Dual tone, Typhoon Silver, Polar White, Galaxy Blue.

ये भी पड़े

कोमाकी ने लांच किया भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, जाने कीमत

BYD Atto 3 भारत में जल्द ही लांच होने वाली है फुल चार्ज में 420 km चलेगी

FAQ

क्या इलेक्ट्रिक कारें पार्क करने पर चार्ज खो देती हैं?

इलेक्ट्रिक वाहन पार्क किए जाने पर चार्ज खो देते हैं, हालांकि यह न्यूनतम है, यह समय के साथ जुड़ सकता है। ग्रीन कार रिपोर्ट्स का सुझाव है कि आप कार पार्क करने से पहले अपनी बैटरी को कम से कम 80% चार्ज करें। हालांकि, सभी ईवी विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि भंडारण में डालते समय वाहन में कम से कम 50% बैटरी होनी चाहिए।

लोग इलेक्ट्रिक कार क्यों खरीदते हैं?

इलेक्ट्रिक कार को रिचार्ज करने की बिजली गैसोलीन की लागत से सस्ती है। यदि एक इलेक्ट्रिक कार रात भर घर पर रिचार्ज करती है, तो समय और पैसा बर्बाद नहीं होता है, गैस प्राप्त करने के लिए, या अधिक महंगे और कम सुविधाजनक सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज करना।

Leave a Comment