Ather 450X Electric Scooter 2022
450X वर्तमान में भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में Electric Scooter (इलेक्ट्रिक स्कूटर) के तेजी से बढ़ते डिमांड को देख के बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया गया है ।
Electrical Vehicle (इलेक्ट्रिक वाहन) निर्माता कंपनी Ather Energy ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450X लॉन्च किया है, जो मौजूदा मॉडल Ather 450 को रिप्लेस करेगा। Electric Scooter Ather 450X दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा – 450X Plus और 450X। अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर कई नए फीचर्स और टेकनॉल्जी के साथ लॉन्च किया गया है।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, कोझीकोड, मुंबई और पुणे में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर तीन कॉलर में अवेलेबल है। Black, White, Mint Green।
Ather 450X eatures | फिचर्स
Ather 450X और Ather 450 plus में एक एप्रन माउंटेड हेडलाइट, फुल-एलईडी लाइटिंग, एक ब्लूटूथ-सक्षम (4.2) टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, म्यूज़िक और कॉल नियंत्रण, एकीकृत 4 जी एलटीई की सुविधा जारी है। सिम कनेक्टिविटी, डिजिटल दस्तावेज़ भंडारण, और एक जहाज पर नेविगेशन। 450X रेंज के डिस्प्ले में 1.3 GHz स्नैपड्रैगन प्रोसेसर शामिल है।
450X और 450 Plus के हार्डवेयर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनो-शॉक और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं। मानक 450 के समान, 450X श्रृंखला में एक रिवर्स मोड भी है।
Ather 450X Ranje and speed | रेंज और स्पीड
450X इलेक्ट्रिक मोटर 6kW (8.04bhp) और 26Nm का उत्पादन करती है। ये स्कूटर 80km/h के स्पीड से चलेगी। और यह 3.3 सेकंड में 0-40km/h की रफ्तार पकड़ लेती है।
फुल चार्ज पर 85km तक की रेंज का दावा करती है।
450 plus पर इलेक्ट्रिक मोटर 5.4kW (7.2bhp) और 22Nm बनाती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की स्पीड 65km/h है।
और यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3.9 सेकंड में 0-40kmph की सपीड पकड़ लेता है। और एक बार फुल चार्ज करने पर 70km की रेंज देती है।
Ather 450 charging time | चार्जिंग समय
चार्जिंग के बात करे तो इसमें होम चार्जर, एथर ग्रिड पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और पोर्टेबल चार्जर शामिल हैं। इस स्कूटर को एथर ग्रिड फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर लगभग 1 घंटा में 0 से 80% तक चार्ज हो जाएगा।
और पोर्टेबल चार्जर से चार्ज करने पर 3 घंटा 35 मिनट में 0 से 80 % तक चार्ज हो जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक पॉवरफुल लिथियम-आयन बैटरी है जो चार्ज करने योग्य है और
इसमें एक पॉवरफुल मोटर है जिसे बैटरी से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बाइक का मुख्य लाभ यह है कि इसे गैसोलीन की आवश्यकता नहीं होती है
और इसलिए, यह प्रति किमी बहुत किफायती है। इस इलेक्ट्रिक बाइक का चार्जिंग मैकेनिज्म सेल्फ स्टार्ट है।
Ather 450 price in india | कीमत
दो वेरिएंट में उपलब्ध किया गया है 450X और 450 Plus शामिल हैं। Ather 450X की कीमत 1.59 लाख रुपये है। और ather Plus की कीमत 1.49 लाख रुपये है। (दोनों एक्स-शोरूम बेंगलुरु कीमतें) है।
ये भी पड़े
Upcoming HOP OXO 100 electric bike। जानिए फिचर्स,कीमत और लॉन्चिंग डेट |
FAQs,
भारत में अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सी है 2022
ये रहे भारत के अपकमिंग टॉप 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 2022
- Everve EF1 Rs.90,000
- TVS creon Rs.1.20 लाख
- Bajaj Chetak Rs.1.60 लाख
- Hero Electric Scooter Rs.80,000
- CFMoto Electric Scooter Rs.1.70 लाख
- वेस्पा इलेक्ट्रिक Rs.90,000
- Okinawa Cruiser। Rs.1 लाख
- Honda PCX Electric Rs.1.45 लाख
- Hero eMaestro Rs.1 लाख
- Revamp Moto RM 25 02 Rs.55,000
सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर कौन सी है?
Okinawa i-praise इलेक्ट्रिक स्कूटर।यह स्कूटर फुल चार्ज होकर 139 km तक की रेंज देती है। Okinawa i-Praise की टॉप स्पीड 58 km/h और इसे फुल चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। इसमें 3.3 kWh की लीथियम-आयन बैटरी दी गई है। इस स्कूटर की कीमत(price) 1.9 लाख रुपए हैं। और इस स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर, DRL के साथ LED हेडलाइट, और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स मिलते हैं।